हरिद्वार पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुनील सैनी ने कहा धामी सरकार का हर फैसला युवाओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए होता है, युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए।यूकेएसएससी की हाल ही में निरस्त हुई परीक्षा को अब पुनः 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा ।
राज्य मंत्री जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
युवाओं की लगन और मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में सशक्त कदम उठाया है।
धामी सरकार युवाओं की सरकार है 25000 युवाओं को नौकरी देना यह दर्शाता है की धामी सरकार युवाओं के भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है
बेरोजगार युवाओं के हित में धामी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए, जिसमें एक नकल विरोधी कानून का है. धामी सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने का कार्य किया.

More Stories
छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही