बीएचईएल राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना के अंतर्गत, हरिद्वार इकाई “प्रथम पुरस्कार” से सम्मानित
हरिद्वार। राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु महारत्न संस्थान, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की हरिद्वार इकाई को, बीएचईएल की राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान योजना (वर्ष 2024-25) के अंतर्गत, बड़ी इकाई (क, ख क्षेत्र) वर्ग में ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है ।
बीएचईएल के माननीय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री के. सदाशिव मूर्ति ने यह पुरस्कार, हरिद्वार इकाई के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार को, कॉर्पोरेट कार्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान प्रदान किया । बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों को पुरस्कृत करने के पश्चात अपने संबोधन में श्री मूर्ति ने, सभी पुरस्कृत इकाइयों के प्रमुखों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी में काम करना आत्म गौरव का विषय है ।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री रंजन कुमार ने, इसका श्रेय समस्त विभागीय राजभाषा समितियों एवं हरिद्वार इकाई के सभी कर्मचारियों को दिया । इस अवसर पर बीएचईएल निदेशक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे ।

More Stories
धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लान
दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
देहरादून शहर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन/ पार्किंग व्यवस्था