हरिद्वार ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय दिवाकर भट्ट जी के हरिद्वार शिवलोक स्थित आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मिले तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य रखने को कहा तथा दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय दिवाकर भट्ट जी के पुत्र ललित भट्ट एवं उनके परिजनों को आश्वस्त किया है कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए