September 8, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

देहरादून।

राज्य स्तरीय कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की।

जिसके तहत 12 हज़ार 624 आशा वर्करों को अगले 5 महीने के लिए दो हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

 

इस पर राज्य सरकार 12 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके साथ ही 33 हज़ार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पांच महीने के लिए 2 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ग्रुप सी और डी के कर्मियों को 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें लाभार्थियों की संख्या 10 हज़ार होगी। इस पर सरकार 3 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

 

कोविड-19 के इलाज में तैनात डॉक्टरों को 10 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 5 हजार लोगों को इसका फायदा मिलेगा। हरिद्वार और पिथौरागढ़ के मेडिकल कॉलेज को 70-70 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। 1 हजार 120 आशा फैसेलिटेटर को टैबलेट दिये जाएंगे। कोविड-19 के विरुद्ध रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करने के लिए 7 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही आर्सेनिक एल्वा के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपये अतिरिक्त दिये जाएंगे। इसके अलावा लगभग 150 करोड़ रुपये की धनराशि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जरूरतों के लिए दी जाएगी।