*कोतवाली गंग नहर*
*आमजन को हरिद्वार पुलिस का तोहफा*
*लगभग साढ़े आठ लाख बाजार कीमत के खोए हुए मोबाइल स्वामियों को लौटाए*
दिनांक 05.12.25 को आदेशानुसार श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देशन में प्राप्त मोबाइल खोने की शिकायतों के आधार पर कोतवाली गंगनहर पुलिस ने जनता के खोए हुए विभिन्न कंपनियों (एप्पल, सैमसंग ,वीवो, रियलमी ,ओप्पो) के मोबाइल को CIER पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए। मोबाइल देख मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी की झलक नजर आई। मोबाइल स्वामियों द्वारा पुलिस का धन्यवाद व्यक्ति किया गया। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 8 लाख 68000 रुपए है। 

*पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी
वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार
कांस्टेबल नितिन
महिला कांस्टेबल फूलो राय

More Stories
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
गंगा में गंदा पानी गिरने की खबर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया संज्ञान,सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों के साथ नई सोता नाले की टैपिंग व्यवस्था का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट