September 8, 2024

महिलाओं ने तीज का त्यौहार होटल ग्रैंड शिवा में धूमधाम के साथ मनाया गया

हरिद्वार।

महिलाओं का विशेष पर्व हरियाली तीज का त्यौहार रविवार को देवभूमि उत्तराखंड फाउंडेशन के तत्वाधान में ब्राह्मण समाज की महिलाओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव के रूप में होटल ग्रैंड शिवा में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर हरिद्वार नगर निगम की मेयर अनीता शर्मा वहां पर उपस्थित महिलाओं के साथ नृत्य संगीत का आनंद लेते हुए जमकर थिरकी। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने प्रतिभाग करते हुए गीत-संगीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में हरिद्वार नगर निगम की मेयर अनीता शर्मा एवं कांग्रेस पार्टी की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रही। इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल मेयर अनीता शर्मा ने हरियाली तीज पर्व की सभी महिलाओं को बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की संयोजिका सचिन निधि शर्मा खेड़े वाले की जमकर सराहना की।

मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों से महिलाओं के आत्मविश्वास एवं उनके सम्मान को बढ़ावा मिलता है, जिसके चलते वह अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों एवं देखभाल के साथ-साथ भारतीय त्योहारों को एक महोत्सव पर्व के रूप में मनाते हुए उनके सांस्कृतिक संवर्धन का भी अनूठा कार्य करती हैं, जिसके लिए सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं। वही कांग्रेस पार्टी की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने भी हरियाली तीज पर्व की सभी महिलाओं को शुभकामना देते हुए कार्यक्रम की जमकर सराहना की। इस मौके पर महिलाओं ने सोलह श्रंगार के साथ हरे रंग की साड़ियां पहनकर गीत-संगीत, गेम, नृत्य एवं भजन व हास्य कविताओं को सुनाते हुए कार्यक्रम का लुत्फ लिया। कार्यक्रम में अनुपमा शिवपुरी, सरिता जगता, अमिषा ठेकेदार आदि ने मधुर गीत सुनाकर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। वही नृत्य में निधि शर्मा खेड़े वाले, मेनका त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, मुक्ता शर्मा, मंजू शर्मा, पूर्णिमा शिवपुरी, शिप्रा मिश्रा ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देते वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं की जमकर तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में कई विनर विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका सचिन निधि शर्मा का मेयर अनीता शर्मा के द्वारा पटका, माला एवं पगड़ी पहनाते हुए भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेनका त्रिपाठी, सारिका झा, कुसुम तुमबढ़िया, राहुल शिवांगी सेठ आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम मैं मुक्ता शर्मा, मोनी झा, पूनम तुमबढ़िया, श्रुति गौतम आदि सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अमीषा ठेकेदार एवं पूर्णिमा धीमान के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।