बोलेरो नियंत्रित होकर खाई में गिरने से सवार चालक घायल

Jalta Rashtra News

देहरादून।

बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्गो का सफर खतरे से खाली नही है। गुरूवार की सुबह एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार चालक घायल हो गया। जिसे खाई से बाहर निकाल लिया गया है। गनीमत है कि चालक को मामूली चोटें आई।
किमाड़ी से आते समय बोलेरो संख्या यूके 16- 6048 अनियंत्रित होकर किमाड़ी के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गई
ं। जिसमें सवार चालक हिमांशु पुत्र सोहन सिंह निवासी बड़ों वाला जनपद देहरादून को हल्की चोटें आई जबकि उनके साथ सवार निखिल पुत्र महेंद्र ठाकुर निवासी बड़ोंवाला को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया दोनों सवार व्यक्तियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है

Leave a Reply

Next Post

रेखा आर्य पद की गरिमा के अनुरूप बात करेंः गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंत्री रेखा आर्य को अपने पद की गरिमा के अनुरूप बात करने की हिदायत दी है। गोदियाल ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि मंत्री रेखा आर्य के पति के खिलाफ जिन गंभीर धाराओं में उत्तर […]

You May Like

Subscribe US Now