February 26, 2026

SSP हरिद्वार के निर्देश पर होली व रमजान को लेकर शांति एवं सौहार्द बैठक आयोजित

*कोतवाली मंगलौर*

*SSP हरिद्वार के निर्देश पर होली व रमजान को लेकर शांति एवं सौहार्द बैठक आयोजित*

आगामी होली पर्व तथा पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 26.02.2026 को कोतवाली मंगलौर परिसर में एक गोष्ठी/बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मंगलौर द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर, समस्त उप निरीक्षकगण, नगर पालिका अध्यक्ष, ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग, अशांति या कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।