SSP हरिद्वार के निर्देश पर होली व रमजान को लेकर शांति एवं सौहार्द बैठक *कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार*
*नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
*हरिद्वार पुलिस द्वारा 01आरोपी को अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ धर दबोचा*
*आरोपी के कब्जे से 149 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस/₹680/- नगद बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
दिनांक- 26/02/2026 को दौराने चैंकिंग आरोपी शुभम पुत्र राजू निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को 149 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस के साथ भगत सिंह चौक के पास से पकडा गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम व पता आरोपी*
शुभम पुत्र राजू निवासी मोहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
1-149 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस
2-₹680/- नगद बरामद
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक समीप पाण्डेय
2-कांस्टेबल महावीर पुण्डीर
3-कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान

More Stories
योग और पंचकर्म से असाध्य रोगों के समाधान संभव: कुलपति डॉ. त्रिपाठी
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरा का किया जलाभिषेक
जनपद हरिद्वार में संचालित गैस एजेंसियों में चल रहे बैंकलॉग को समाप्त करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने मण्डल एलपीजी बिक्री प्रमुख इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को पत्र भेजा