March 5, 2026

जीआरपी पुलिस द्वारा चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

जीआरपी पुलिस द्वारा चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

आज दिनांक-:05/03/2026 को *थाना जीआरपी काठगोदाम पुलिस* द्वारा रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशानुसार *रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/बच्चों /महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संपूर्ण प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, प्रवेश/निकास द्वार व ट्रेनों* में सघन चैकिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियो के विरूद्ध पुलिस/कोटपा अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तत्पश्चात रेल यात्रियों को *चोरों, जहर खुरानो, चैन स्नैचरों/मोबाइल झपट्टामारों* से सावधान रहने, अपने सामान/बच्चों की यात्रा के दौरान सुरक्षा करने तथा ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ ना ले जाने तथा किसी भी लावारिस वस्तु/ संदिग्ध व्यक्तियो के रेलवे स्टेशन एवं ट्रेन में दिखाई देने पर जीआरपी, आरपीएफ एवं रेलवे हेल्पलाईन नम्बर 139 पर सूचना देने हेतु अवगत कराया गया शेष कुशलता रही।