हरिद्वार।जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का जनपद हरिद्वार में दिनांक 7 मार्च, 2026 (शनिवार) को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम निम्नवत् है
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री 7 मार्च, 2026 (शनिवार) को 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से प्रस्थान करेंगे और 12:30 बजे हेलीपैड गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार में पहुंचेंगे। 12:40 बजे हेलीपैड गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार से बैरागी कैंप, हरिद्वार पहुंचेंगे।
12:40 बजे से 1:55 बजे तक बैरागी कैंप, हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे। 2:00 बजे से 2:30 बजे तक आरक्षित तथा 2:30 बजे से 3:00 बजे तक बैरागी कैंप, हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे।
तत्पश्चात 3:00 बजे से 3:30 बजे तक बैरागी कैंप, हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे।
3:30 बजे बैरागी कैंप, हरिद्वार से प्रस्थान कर 3:40 बजे गोडविन होटल, हरिद्वार पहुंचेंगे। 3:40 बजे से 4:40 बजे तक गोडविन होटल, हरिद्वार में बैठक में प्रतिभा करेंगे तथा 4:45 बजे गोडविन होटल, हरिद्वार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
छापेमारी में अवैध भैंस वंशीय मांस व कटान के उपकरण बरामद, 01 आरोपी धरा
देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित
गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण