देहरादून।
उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड एक्ट को रद्द करते हुए बोर्ड को भंग किए जाने की मांग बड़ा मुद्दा बन चुकी है तो दूसरी तरफ, बद्रीनाथ मास्टर प्लान को लेकर भी विरोध के सुर भड़क चुके हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी और केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत के नेतृत्व में दोनों धामों का पुरोहित समुदाय एकजुट होकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने पहुंचा। पुरोहित समुदाय को आश्वासन देते हुए धामी ने कहा कि किसी के हित के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा।
कंडारी और रावत की अगुवाई में केदारनाथ व बद्रीनाथ के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम धामी से भेंट की और अपनी मांगों के बारे में बताया। इस पर सीएम धामी ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज को आश्वासन दिया कि देवस्थानम बोर्ड से उनका अहित नहीं होगा। ‘बद्रीनाथ मास्टर प्लान को अमल में लाने से पहले सभी संबंधितों की बात सुनी जाएगी और सभी के हितों का खयाल रखा जाएगा। ’सीएम धामी ने तीर्थ पुरोहितों, हकूकधारियों और पंडा समुदाय को निश्चिंत रहने का आश्वासन देते हुए कहा, ‘राज्य सरकार संवाद का रास्ता निकालेगी और सभी की शंकाओं का निवारण करेगी। जहां सुधार की ज़रूरत होगी, वहां सरकार बेशक संशोधन करेगी।’ यह बात धामी ने देवस्थानम बोर्ड से जुड़े विवाद पर कही तो बद्रीनाथ मास्टर प्लान को लेकर कहा, ‘सभी के हितों को यथासंभव सुरक्षित रखा जाएगा.।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने किये सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न
जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट