कोतवाली नगर
ऑपरेशन प्रहार/कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
साधु-संत का भेष धारण कर लोगों को ठगने वाले 22 ढोंगी बाबा पुलिस ने हिरासत में लिये
हरकी पैड़ी क्षेत्र में महिलाओं एवं युवाओं को भ्रमित कर घरेलू समस्याओं का निदान का प्रलोभन देते थे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार/कालनेमी” के अंतर्गत आमजन को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जो साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं व युवाओं को उनकी व्यक्तिगत/घरेलू समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर ठगी करते थे।
इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर कुल 22 ढोंगी बाबाओं को धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।
सभी से अपील है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साधु-संत का भेष धारण कर दिए जाने वाले झांसे/प्रलोभन में न आएं। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें।

More Stories
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से शुरू
मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की