*कोतवाली नगर*
*सार्वजनिक स्थान पर आने जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया*
*ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर पुलिस की 05 महिलाओं पर कार्रवाई*
SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने 05 महिलाओं को धारा 170/126/135 BNSS में हिरासत में लिया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में टीम शिवमूर्ति चौक–रेलवे गेट क्षेत्र में ड्यूटी पर मौजूद थी।
इस दौरान पुलिस ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू थीं। जांच में सामने आया कि आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हुआ था।
शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में लेकर धारा 126/135/170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 ऋषिकांत पतवाल
2. म0उ0नि0 अनीता शर्मा
3. म0हे0का0 शारदा राठी
4. म0का0 मुन्नी राणा
5. का0 अर्जुन सिंह

More Stories
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को परखने, दहन स्थलों पर पहुंचे SP City हरिद्वार
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी
अवैध शराब के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 02 तस्कर दबोचे