आज श्री गीता आश्रम में आश्रम संस्थापक ब्रह्मलीन गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती जी महाराज के शिष्य एवं आश्रम के धर्म प्रचारक ब्रह्मलीन स्वामी संतोषानंद सरस्वती की छठी पुण्यतिथि पर उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर आश्रम में गीता पाठ हवन एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया प्रसिद्ध भजन गायक बाबा निरंजन देव जी उड़िया बाबा एवं उनके साथ भजनिकों द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत पूज्य स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उन्हें त्याग तपस्या एवं निरंतर साधना में जीवन व्यतीत करने वाला संत बताया चंद्र मित्र शुक्ला त्रिभुवन उपाध्याय आचार्य नितेश खंडूरी आचार्य शिवम ढोडियाल गीता चैतन्य पंडित अच्युत जोशी आदि अनेक महानुभावों ने स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा ने किया । ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ दीपक गुप्ता ने भी अपना संदेश भेजकर स्वामी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आश्रम में गीता पाठ हवन एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के उपरांत भंडारा प्रसाद संपन्न हुआ उपस्थित मुख्य लोगों में गीता चैतन्य सुलोचना लखानी पंडित दीपांशु तिवारी पंडित प्रेम प्रसाद पंडित उदयराम पंडित नीरज शास्त्री त्रिभुवन उपाध्याय जितेंद्र धाकड़ सभासद एवं आश्रम वासियों सहित अनेक साधु संत उपस्थित थे।


More Stories
हरिद्वार पुलिस के द्वारा हरीकीपैडी क्षेत्र में 20 भिक्षुकों के विरुद्द भिक्षुक अधिनियम में 20 अभियोग पँजीकृत कर की गई आवश्यक कार्यवाही
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने नवाचार और समावेशिता पर 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया: कहा, सर्वोत्तम प्रथाएं भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार दे रहीं हैं
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सुदृढ़ पहाड़ी सड़कों के लिए भूस्खलन शमन पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया