
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: –
“बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों और दुनिया भर में भगवान बुद्ध के फैले अनुयायियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।
यह पवित्र दिन भगवान बुद्ध के पृथ्वी पर आगमन, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की ऐतिहासिक घटनाओं का प्रतीक है। करुणा, अहिंसा, शांति और ज्ञान के उनके शाश्वत संदेश संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। अनेक चुनौतियों का सामना कर रही आज की दुनिया में भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हमें शांति, सहिष्णुता और पारस्परिक सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।
इस शुभ अवसर पर, आइए हम उनके आदर्शों को आत्मसात करने और एक शांतिपूर्ण, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

More Stories
हरिद्वार पुलिस के द्वारा हरीकीपैडी क्षेत्र में 20 भिक्षुकों के विरुद्द भिक्षुक अधिनियम में 20 अभियोग पँजीकृत कर की गई आवश्यक कार्यवाही
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने नवाचार और समावेशिता पर 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया: कहा, सर्वोत्तम प्रथाएं भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार दे रहीं हैं
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सुदृढ़ पहाड़ी सड़कों के लिए भूस्खलन शमन पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया