*श्रीलंका सिविल सेवा प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल हरिद्वार भ्रमण पर पहुंचा।*
*आपदा प्रबन्धन के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षु अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।*
*प्रशिक्षु अधिकारियों को आपदा प्रबन्धन,प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई।*
*हरिद्वार । श्रीलंका सिविल सेवा के 40 प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल राष्ट्रीय सुशासन केंद्र भारत सरकार के ओर से डॉ एपी सिंह, कोर्स कॉर्डिनेटर/फेकल्टी मेम्बर , डॉ एम के भंडारी कोऑर्डिनेटर एवं संजय दत्त पंत ट्रेनिंग एसोसिएट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय हरिद्वार पहुंचा, जहां जिला आपदा प्रबन्धन सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समस्त टीम को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
जिला आपदा प्रबन्धन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी श्रीलंका सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों का जनपद आगमन पर उनका स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रशासनिक कार्यों दायित्वों, अधिकारों एवं शक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई साथ ही जिला प्रशासन की नवीन चुनौतियों आदि विषयों के साथ हरिद्वार शहर की सांस्कृतिक,धार्मिक व गंगा आरती,कुंभ मेला एवं कांवड यात्रा आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही भीड़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन की विभिन्न चुनौतियों, प्रशासनिक व्यवस्था एंव अवसंरचना, जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया गया ।

कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक निशा यादव द्वारा पुलिस व्यवस्था की कार्य प्रणाली, पुलिस संरचना एवं कानूनी व्यवस्थाओं, शान्ति एवं कानून व्यवस्था और कुंभ मेला, कांवड़ मेला एवं अन्य धार्मिक मेलो में भीड़ नियंत्रण के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया ।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल ने विकास खंड स्तर से विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर श्रीलंका प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा प्रशानिक व्यवस्थाओं से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का भी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जवाब दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीलंका के प्रशासनिक टींम लीडर/डायरेक्टर जनरल प्लानिंग इल्लनदरागे मंगला प्रियदर्शिनी गुणरत्ना ने जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक का आभार व्यक्त करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। जिला प्रशासन की आओ से भी सभी श्रीलंका के प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कुंभ मेला-2027 को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा
चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन
आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाया गया अतिक्रमण अभियान