*कोतवाली नगर*
*आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार की कार्रवाई*
*हरिद्वार पुलिस द्वारा हुडदंग करने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाई*
*07 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर की जा रही है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर आमदा फसाद व शान्ति/कानून व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया गया था।
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में आज दिनांक 04-05-26 को पुलिस टीम क्षेत्र में मामूर थे इसी दौरान सूचना मिली कि पंतदीप पार्किंग के पास दो पक्ष आपस में लडाई- झगडा कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम के मौके पर पंहुचे तो देखा कि दो पक्षो में आपस में पार्किंग के पैसो को लेकर एक दूसरे के साथ मारपीट में उतारु थे। 
जिनको काफी समझाने के उपरान्त भी दोनो पक्ष और उत्तेजित होकर आमदा फसाद पर उतारुर हुए जिनके द्वारा संज्ञेय अपराध करने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त 07 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1-पुष्पेन्द्र पुत्र शांति स्वरूप निवासी 1247 मंगोलपुरी टी विलोक नांथ दिल्ली।
2-शिवम गुप्ता पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी उपरोक्त,
3.यश गुप्ता पुत्र पुष्पन्द्र गुप्ता निवासी उपरोक्त।
4-अक्षय शर्मा पुत्र गुड्डू शर्मा निवासी काशीपुर कोतवाली काशीपुर उधम सिह नगर हाल पता रोडी बेलवाला जिला हरिद्वार,
5-सन्नी पुत्र सुमन सिह निवासी गंगादासपुर कोतवाली देवबन्द जिला सहारनपुर हाल पता रोडी बेलवाला पार्किंग कोतवाली नगर हरिद्वार।
6-भीम सिह पुत्र सुरेन्द्र सिह निवासी मीरगपुर कोतवाली देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 हरिद्वार हाल पता रोडी बेलवाला पार्किंग कोतवाली नगर हरिद्वार।
7-वरुण पुत्र मोखम सिह निवासी रामरामूपुर थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उ0-प्र0 हाल पता रोडी बेलवाला पार्किंग कोवताली नगर हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1.कुन्दन सिंर राणा, प्र0नि0
2.उ0नि0 नवीन नेगी
3.कानि0राकेश सिंह
4.कानि0लखन सिंह

More Stories
जनपद हरिद्वार में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 13 बीएलओ द्वारा शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का संयुक्त निदेशकों डॉ गुंज्याल और डॉ जंगपांगी ने लिया जायजा, आमजन से सहभागिता की अपील
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के नगर निगम नगर पंचायत, नगर पालिकाओं एवं विकास खण्डो में आज तीसरे दिन भी आयोजित किए गए जनकल्याण शिविर