चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्री ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की कर रहे है सराहना
यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं से उत्साहित तीर्थ यात्री प्रसन्नता एवं खुशी के साथ चार धाम यात्रा के लिए कर रहे है प्रस्थान
हरिद्वार चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों द्वारा अपना अनुभव साझा करते हुए ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए दिल से सरकार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
चारधाम यात्रा पर गुजरात के जिले भरूच से आए विजय पटेल ने कहा कि पंजीकरण केंद्र ने सभी व्यवस्थाएं बढ़िया ढंग से की गई है तथा यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है तथा यह पर तैनात कार्मिकों का व्यवहार बहुत बढ़िया है ,जिसके लिए उन्होंने उत्तराखंड राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया ।
चारधाम यात्रा पर गुजरात से आई सीमा बहन पटेल ने कहा कि यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं ठीक ढंग से की गई है, जिसमें पीने के पानी की व्यवस्था,बैठने की व्यवस्था एवं पंखों की व्यवस्था की गई है जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त किया है।
चार धाम यात्रा के लिए गुजरात से आए अशोक भाई ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए हरिद्वार में पंजीकरण केंद्र में कराया गया है ,जो सरलता से एवं निशुल्क हुआ है तथा सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से की गई है,जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
चारधाम यात्रा पर गुजरात से आई हिमाक्षी पटेल ने यात्री पंजीकरण केंद्र पर चारधाम यात्रा के लिए निशुल्क पंजीकरण कराया हैं तथा यहां पर सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से की गई है,जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है ।

More Stories
भारी वर्षा के कारण दो आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को राहत शिविर में पहुंचाया
विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास मकान गिरने की घटना में फायर सर्विस ने चार लोगों को सुरक्षित निकाला
जलभराव के बीच कोतवाली लक्सर और SDRF का सफल रेस्क्यू अभियान