टिहरी गढ़वाल। निजी वाहनों के व्यवसायिक प्रयोग पर 03 वाहन सीज
प्रभारी जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आज परिवहन विभाग टिहरी द्वारा भद्रकाली, एनएच-34 पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान निजी वाहनों का व्यवसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 03 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन में कुल 10 चालान किए गए।
परिवहन विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अवैध संचालन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है।

प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान सहायक प्रवर्तन निरीक्षक अनंतराम रावत, परिवहन आरक्षी रोहन एवं विपिन उपस्थित रहे।
एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र राज ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि निजी वाहनों का व्यवसायिक प्रयोग कदापि न करें तथा यात्रा के दौरान केवल अधिकृत सार्वजनिक सेवा वाहनों का ही उपयोग करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे।

More Stories
महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना: मुख्यमंत्री
एसएसपी हरिद्वार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत बिना हेलमेट वालों को पहनाया हेलमेट
केदारनाथ धाम यात्रा से वापस लौट रही गुमशुदा महिला को हरिद्वार पुलिस ने किया सकुशल बरामद