देहरादून।
उत्तराखंड में सात सितम्बर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सात के बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। दून, नैनीताल के अलावा राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। छह को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सात को भी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए