
हरिद्वार।
जिले के नवनियुक्त एसएसपी डॉ.योगेंद्र रावत द्वारा आज पदभार ग्रहण करने से पूर्व हरकी पौड़ी पर माँ गंगा का आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के पदाधिकारियो द्वारा एसएसपी महोदय का स्वागत किया गया। एसएसपी महोदय से हरिद्वार में नशे (विशेष रूप से स्मैक) के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने कठोर कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।

इस अवसर पर श्री गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागतमंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, समाज कल्याण सचिव अवधेश पटवर, आयुष शर्मा, कन्हैया झा, नीरज उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए