
देहरादून।
इस समय की सबसे बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे। देहरादून से उनके विमान ने उड़ान भरी पता चला कि उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई।
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने के बाद बीच रास्ते से ही उसे लौटाना पड़ा। पता चला है कि मुख्यमंत्री का चौपर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए वापस आ गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के वापस लौटने की खबर की डीआईजी कुमाऊं निलेश भरणे ने पुष्टि की है।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला