

हरिद्वार।
एसएसपी योगेंद्र रावत ने जनपद में तैनात सीओ के सर्किल में बदलाव किया है। यह बदलाव सीओ थाना श्यामपुर व यातायात विजेंद्र दत्त डोभाल के जिले से ट्रांसफर और जिले में आई सहायक पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के बाद किया गया है।
एसएसपी ने रेखा यादव को ज्वालापुर सर्किल में कोतवाली ज्वालापुर, श्यामपुर व बहादराबाद के साथ नोडल अधिकारी साइबर क्राइम व नारकोटिक्स की जिम्मेदारी दी है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह को नगर कोतवाली ,थाना कनखल, मोब लिंचिंग, शिकायत प्रकोष्ठ समेत कई अन्य जिम्मेदारी दी गई है। राकेश रावत को ट्राफिक सीओ व सीपीओ का प्रभार दिया है।
सीओ विशाखा अशोक को सदर सर्किल के साथ-साथ नोडल अधिकारी उच्च न्यायालय से प्राप्त प्रकरणों के प्रति शपथ पत्र दाखिल करने की जिम्मेदारी भी दी गई है ।पंकज गैरोला को क्षेत्राधिकारी मंगलौर बनाया गया है बहादुर सिंह चौहान को लक्सर और विपिन कुमार के नोडल अधिकारी कोविड-19 नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला