बाल श्रम के विरुद्ध रुद्रपुर में छापेमारी, 14 साल से कम उम्र का बच्चा ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से रेस्क्यू
रुद्रपुर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, रुद्रपुर के नेतृत्व में बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान में सीडब्ल्यूसी की टीम और जिला टास्क फोर्स के साथ रुद्रपुर बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में एक बाल श्रमिक कार्यरत पाया गया। जांच में बच्चे की उम्र 14 वर्ष से कम पाई गई।
बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत बच्चे को तत्काल कार्य से हटाकर रेस्क्यू किया गया। नियोजक के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

श्रम विभाग द्वारा सभी नियोजकों से अपील की जाती है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी कार्य में न लगाएं और 14-18 वर्ष के किशोरों को खतरनाक प्रक्रियाओं में नियोजित न करें। उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना