
हरिद्वार।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 10 बेड के आईसीयू एवं 500 लीटर प्रति मिनट के 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। रुड़की उप जिला चिकित्सालय में 02 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 10 आईसीयू बेड की व्यवस्था राज्य आपदा मोचन निधि मद से की गई है। जिन 2ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की गई है, उनमें से एक पीएम केयर फंड से निर्मित तथा एक प्लांट की स्थापना सीएसआर मद से की गई है। इसके अलावा 4400 लीटर की क्षमता के मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन की स्थापना भी चिकित्सालय में की गई है।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, श्री संजय गुप्ता, मेयर श्री गौरव गोयल, जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत सहित जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश