फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार
विशेष निरीक्षण अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं CFO के निर्देशानुसार आज दिनांक 18.06.2026 को अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन मायापुर द्वारा हरिद्वार क्षेत्रअंतर्गत स्थित होटल रेस्टोरेंट/होमस्टे एवं अन्य संस्थानो का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से गहन निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान होटल माया इनिंग् निकट शंकराचार्य चौक हरिद्वार, होटल संगम निकट शंकराचार्य चौक हरिद्वार होटल स्वागत सूट्स शंकराचार्य चौक हरिद्वार, होटल स्वागत इन हरिद्वार का आपातकालीन निकास मार्ग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था, प्राथमिक अग्निशमनयंत्रों की कार्यक्षमता/वैधता एवं अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र को चेक किया गया। प्रबंधक को अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप, राजनीतिक दलों के सहयोग से मतदाता सूची का होगा गहन निरीक्षण
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विद्युत पोलों पर विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए तारों को हटाने का कार्य शुरू
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से 25 वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित