कोतवाली कनखल
ऑपरेशन प्रहार “पिल्ला गैंग” पर हरिद्वार पुलिस का एक और प्रहार
कांवड़िये पर फायरिंग करने वाला गैंग का एक और शूटर गिरफ्तार
आपसी कहासुनी में कांवड़िये पर चला दी थी गोली
कनखल पुलिस का संकल्प, “पिल्ला गैंग को पुर्ण रूप से समाप्त करना
हरिद्वार पुलिस अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस द्वारा अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट एवं झगड़ों की शिकायतों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में तैनात की गई थीं।
दिनांक 01.06.2026 को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई आपसी कहासुनी के दौरान कुछ युवकों द्वारा फायरिंग, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई थी, जिसमें एक कांवड़िया घायल हो गया था। इस संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 109, 115(2), 191(2), 191(3), 351(3), 352, 190 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कनखल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में घटना में शामिल “पिल्ला गैंग” के एक और सदस्य एवं फायरिंग करने वाले आरोपी को अवैध तमंचे सहित हिरासत में लिया।
नाम पता आरोपित
सत्यम जाट पुत्र जबर सिंह निवासी शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा
पुलिस टीम
1. उ0नि0 महिपाल सिंह सैनी
2. हे0का0 जितेन्द्र कुमार
3. का0 संजू सैनी
4. का0 उमेद सिंह

More Stories
विशेष निरीक्षण अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
19 जून को नई टिहरी में लगेगी जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी