देहरादून।
उत्तराखंड में इनदिनों सियासत अपने चरम पर है। जहां कांग्रेस अपनी परिवर्तन यात्रा के दौरान राज्य और केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाने में लगी है। वहीं, बीजेपी चुपचाप कांग्रेस के घर में सेंधमारी में जुटी है। खबर है कि पुरोला से कांग्रेस विधायक रामकुमार जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अपने विधायक के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को अफवाह करार दिया है।
उत्तराखंड कांग्रेस को चुनावों से पहले बड़ा झटका लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि पुरोला विधानसभा सीट से राजकुमार विधायक हैं। जिनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर कांग्रेस की तरफ से इन चर्चाओं का खंडन किया जा रहा है और इसे मात्र अफवाह बताया जा रहा है। वहीं, अभीतक इस पूरे मसले पर विधायक राजकुमार का कोई बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो पुरोला से विधायक राजकुमार पार्टी नेताओं से नाराज बताए जा रहे हैं और पार्टी में उपेक्षा के चलते ही उनके भाजपा में शामिल होनी की चर्चाएं जोरों पर हैं। खास बात यह है कि पुरोला से विधायक राजकुमार इससे पहले भाजपा में ही थे, जबकि भाजपा से टिकट नहीं मिलने के चलते उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी। कांग्रेस विधायक दिल्ली में मौजूद है और जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने इसे अफवाह करार दिया है।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश