
देहरादून।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों, विशेषतौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-फितर के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड के दृष्टिगत घर पर रहकर ही इबादत करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए त्यौहार को मनाने की अपील की है।

More Stories
चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
राम घाट एवं कश्यप घाट पर चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान
बाजपुर के महेशपुरा चेक पोस्ट में रोड चेकिंग की गई