रुड़की।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र में लाठर देवा गांव के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक दंपति और बच्चे को कुचल दिया। बाप और सात साल के बेटे की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के रूहाल्की गांव निवासी छोटा गुरुवार को अपनी पत्नी और सात साल के बेटे के साथ बाइक से यूपी के सहारनपुर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में लाठरदेवा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटा और उनका सात साल का बेटा ट्रक के नीचे आ गए और उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले छोटे की घायल पत्नी को हॉस्पिटल में भेजा। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी मामले की सूचना दी थी। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए