
हरिद्वार।
कांग्रेस पार्टी की एक बैठक शुक्रवार को रानीपुर विधानसभा टिहरी विस्थापित कालोनी में आहुत की गई। बैठक में 18-19-20 को होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियो की रूपरेखा तय करते हुए कार्यकर्ताओं से यात्रा में जुट जाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर
बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश सदस्य आउटरीच कमेटी संजीव चौधरी ने कहा कि परिवर्तन भाजपा की सत्ता परिवर्तन यात्रा है। कुमाऊँ में यात्रा में उमड़ी जनता ने ये साबित कर दिया है कि भाजपा जनता से विश्वास खो चुकी है और जनता अब कांग्रेस के साथ खड़ी है। चौधरी ने कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और आम जनमानस के मुद्दों से भाजपा सरकार को कुछ लेना देना नही है। चौधरी ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में अपना अस्तित्व खो देगी। वही राज्य में भाजपा का सूपड़ा साफ़ होगा। चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
यात्रा में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी दीपिका पाण्डे, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे तथा हम सभी कार्यकर्ता को अपने नेताओ को इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकने के लिए निकाली जाने वाली यात्रा के स्वागत में जी जान से जुट जाना है।
बैठक में सन्नी, आकाश सेनी, भगवान सिंह तोमर, संजीव कुमार, आरएस पाल, बीएन सिंह, एसएस चोबे, राम आशीष यादव, बालेश्वर सिंह यादव, के के प्रसाद व अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया