द्रप्रयाग।
उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग जिला था। दोपहर 12.21 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई है। वहीं, सूचना है कि भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें, उत्तराखंड अपनी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आपदा से जूझता रहा है। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बेहद संवदेनशील माना गया है। प्रदेश में छोटे भूकंप आते रहते हैं। प्रदेश को जोन चार और पांच में रखा गया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं, नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला