
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने वैवाहिक समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की छूट दे दी है।
खबरों के अनुसार, राज्य सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए प्रतिबंधों में छूट देते हुए रविवार को आदेश पारित किया है। जिसके अनुसार अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकेंगे।
सरकार ने यह फैसला प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए लिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

More Stories
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी से मॉडल ग्राम पंचायत की तैयारी
हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी, 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए
जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा