कोतवाली बहादराबाद
कांवड यात्रा के दृष्टिगत IP 4 बेगमपुर में कम्पनियों के कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद द्वारा आई.पी.-4 बेगमपुर स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों/कम्पनियों के कर्मचारियों एवं प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
उन्हें निर्देशित किया गया कि यात्रा अवधि के दौरान भारी वाहनों का संचालन निर्धारित यातायात प्लान के अनुसार ही किया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।
गोष्ठी में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

More Stories
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत
लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार, व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई