पिथौरागढ़।
जिला मुख्यालय से सटे इलाकों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बजेटी क्षेत्र में गुलदार ने एक 8 साल की बच्ची को निवाला बनाया है। बताया जा रहा है रविवार रात साढ़े नौ बजे गुलदार ने एक 8 साल की बच्ची को आंगन से उठा ले गया। घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, वन विभाग, पुलिस, ैक्त्थ् और स्थानीय लोगों ने रातभर बच्ची की तलाश की. सोमवार सुबह बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही घटना के बाद से ही बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गुलदार इस इलाके में दस्तक दे रहा था। बीती रात गुलदार क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ था, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी थी लेकिन वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज गुलदार ने एक 8 साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के ढीले रवैया से आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर वन विभाग ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होता तो आज यह घटना नहीं होती।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश