बेटे की छवि खराब करने के लिए लगाए जा रहे आरोप-सीता देवी
हरिद्वार, 15 जुलाई। खड़खड़ी में दो पक्षों में झगड़े के बाद एक पक्ष के पत्रकार वार्ता करने के बाद दूसरा पक्ष भी सामने आया है। बुधवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दूसरे पक्ष की सीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मनोज गिरी बेवजह उनके बेटे की छवि खराब करना चाहता है। उन्होंने कहा कि मनोज गिरी उनके परिवार को डरा धमका रहा है। बार-बार बहाने बनाकर लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाता है। सीता देवी ने यह भी कहा कि मनोज गिरी अनर्गल आरोप लगाकर उनके पुत्र की छवि को सोशल मीडिया के माध्यम से भी खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत इस मामले को तूल दिया जा रहा है। सीता देवी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिस इस झगड़े को लेकर खुले रूप से जांच पड़ताल कर सकती है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी तुरंत होनी चाहिए।

More Stories
धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लान
दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
देहरादून शहर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन/ पार्किंग व्यवस्था