ऋषिकेश।
अखिल भारतीय संत समिति के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष व ब्रह्मपुरी स्थित श्री राम तपस्थली आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज के साथ पड़ोस के ही आश्रम में रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने मारपीट कर उन्हें धमकी दी। उसके बाद पीड़ित संत ने पुलिस को बुलाकर संबंधित आश्रम के महंत और उसके शिष्य के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। पुलिस ने इस मामले में एक हमलावर को हिरासत में लिया है।
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली के महा मंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज का आश्रम है। साध्वी उमा भारती उत्तराखंड की यात्रा में जब भी आती है तो आश्रम में प्रवास अवश्य करती है। वह विरक्त वैष्णव मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष भी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11रू00 बजे आश्रम के बगल में एक अन्य आश्रम संचालक ने अपने शिष्यों के साथ आश्रम के नाले को बंद कर दिया। मौके पर जाकर उन्होंने ऐसा ना करने के लिए कहा तो उन पर हमला किया गया।वह अपनी जान बचाकर आश्रम में पहुंचे। हमलावर पीछे से वहां भी पहुंच गए। स्वामी दयाराम दास का आरोप है कि हमला करने वालों ने उन पर तमंचे की पिछले हिस्से से भी वार किया, उनके कपड़े फट गए। हमलावरों ने उनसे प्रतिमाह रंगदारी देने के लिए भी दबाव डाला।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची संत को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन जोशी ने बताया कि स्वामी दयाराम दास की ओर से लिखित शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें सुरेश दास और उनके शिष्य दीपक पर मारपीट व अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस की टीम मौके पर गई थी। वहां से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश