March 15, 2026

महंत नरेंद्र गिरि महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने की जांच में सहयोग की

देहरादूनः

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर तरह की जांच में सहयोग की बात कही है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद संत समाज के साथ-साथ हिंदू धर्म गुरुओं में शोक की लहर है। वहीं उत्तराखंड सरकार की तरफ से भी इस मामले पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की तरफ से हर स्तर की जांच में सहयोग की बात कही है। .सीएम धामी ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरी महाराज की मौत से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। उत्तराखंड का संत समाज इस घटना के बाद स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सभी पहलुओं पर जांच होनी चाहिए। साथ ही उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के माध्यम से यूपी पुलिस को पूरे सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

You may have missed