
देहरादून।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 व 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने शाह का दौरा तय होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चार या 14 अक्टूबर अथवा 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस या केदारनाथ के कपाट बंद होने के अवसर पर उत्तराखंड आ सकते हैं।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी एक अक्टूबर को उत्तराखंड दौरा संभावित। इस दिन पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर पीठासैन में गढ़वाली स्मारक व प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण।

More Stories
कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना