
हरिद्वार।
हरिद्वार रोशनाबाद के जिला कारागार में अब कैदी फिल्में भी देख सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक बैरक के बंदियों को हर रोज सुबह 12:00 बजे देश भक्ति व अध्यात्मिक फिल्में दिखाई जाएंगी। जिसके लिए हरिद्वार के जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने एक मिनी सिनेमा जेल में बनाया है, जिसका नाम प्रेम मंदिर सिनेमा रखा है। इस मिनी सिनेमा को 02 हफ्ते में तैयार किया गया है जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से कैदियों को फिल्में दिखाई जा रही हैं। कैदियों द्वारा इसमें अंधेरा करने के लिए जेल में रखे कंबलों का उपयोग किया गया है जिससे साउंड भी इफेक्ट नहीं हो रही है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने इसके पीछे उद्देश्य बताते हुए कहा कि कैदी धार्मिक व देशभक्ति फिल्में देखकर अपराध की दुनिया को छोड़ जेल के जाने के बाद अच्छा जीवन जी सकें। मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जिला कारागार में बंदियों के तनाव को कम करने के लिए लगातार हमारे द्वारा प्रयास किया जा रहा है इससे पहले हमने हरिद्वार जेल में कृष्ण लीला का भी मंचन आयोजित करवाया था जो कि सफल आयोजन रहा था।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश