देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ धाम का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे उत्तराखंड में शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि 16 सितंबर को हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान वे प्रदेश के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उत्तराखंड में 2022 को विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
बीजेपी के एक शीर्ष सूत्र ने बताया, ष्पीएम मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे। वह वहां राज्य के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।ष् अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी की केदारनाथ में यह दूसरी यात्रा होगी। आखिरी बार वह 2019 में केदारनाथ धाम गए थे। बता दें कि दिवाली के बाद अगले छह महीने तक केदारनाथ भक्तों के लिए बंद रहेगा।
इस बीच, उत्तराखंड समेत चार और राज्यों में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से भी पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा अहम माना जा रहा है। अक्टूबर माह में ही उत्तराखंड में भाजपा सरकार श्शहीद सम्मान यात्राश् का आयोजन कर रही है। ये यात्रा राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आयोजित की जाएगी। पार्टी यात्रा के माध्यम से राज्य के हर गांव में मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश में रहेगी।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश