आज दिनांक 26.7.2026 को समय लगभग 15:33 बजे कंट्रोल रूम रुड़की से सूचना प्राप्त हुई कि आसफ नगर झाल पर एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 16-17 वर्ष है नहर में नहाते समय डूब गया है
इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो पता चला की अभय पंत पुत्र मनोज पंत निवासी सोनालीपुरम रुड़की जो अपने दोस्त पीयूष जुयाल के साथ नहर में नहाने के लिए आए थे नहर में नहाते समय अभय पंत पानी में डूब गया है तत्काल सिंचाई विभाग से वार्ता करते हुए नहर का पानी बंद कराया गया तथा जल पुलिस की सहायता से नहर में डूबे हुए बच्चे की तलाश की जा रही है।


More Stories
कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद बलिदानियों को परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धाजंलि
जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज जी ने कांवड़ यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं से की विनम्र अपील
ऑपरेशन रिकवरी के तहत कलियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता