देहरादून।
पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थाम लिया था। विधानसभा चुनाव-2022 से पहले दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राजकुमार ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। दलबदल कानून के तहत राजकुमार की सदस्यता समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। लेकिन, उससे पहले ही विधायक राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से हाल में दलबदल कर भाजपा में शामिल हुए पुरोला विधायक राजकुमार की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को इस बाबत विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को पत्र भेजे। उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भी राजकुमार को अयोग्य घोषित करने की मांग की।गोदियाल ने विस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि विधायक राजकुमार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चिह्न पर निर्वाचित हुए थे। हाल ही में वो विधानसभा की सदस्यता से विधिवत इस्तीफा दिए बिना ही भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह संवैधानिक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि दल-बदल कानून के तहत न केवल राजकुमार की वर्तमान विधानसभा सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए बल्कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। गोदियाल ने नेता प्रतिपक्ष से भी अनुरोध किया वो राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए विस अध्यक्ष के समक्ष पार्टी का पक्ष रखें।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला