जखोली हेल्थ कैंप में 98 की जांच
सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत हो रहा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ईएनटी व अस्थि रोग विशेषज्ञ देंगे सेवा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद जखोली में सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में तीसरा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले उक्त शिविर में मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के अस्थि रोग व ईएनटी विशेषज्ञ भी सेवाएं देंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पारूल गोयल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में आयोजित विशेषज्ञ हेल्थ कैंप में 98 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें से 08 हाइपरटेंशन व 13 मधुमेह से ग्रसित मिले, जिन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का परामर्श देने के साथ-साथ व दवा वितरित की गई। इसके अलावा 05 की कैंसर स्क्रीनिंग, 13 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 07 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच व 85 की माहवारी स्वच्छता, पोषण देखभाल व स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मामलों में काउंसलिंग की गई। की गई। 22 लोगों के एक्सरे तथा 73 की विभिन्न लैब जांचें की गई। इसके अतिरिक्त 07 ग्रामीणों की आभा आईडी व 02 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
इस मौके पर फिजीशियन डाॅ. विकास, बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. हेमा असवाल, डाॅ. आशा, दृष्टिमितिज्ञ राजेश पुरोहित, फार्मेसिस्ट प्रदीप शाह, डीईओ हेमंत नौटियाल, बीएलए सुधीर शुक्ला, एक्सरे टैक्नीशियन नितिन राणा, लैब टैक्नीशियन अनूप रावत, डेंटर हाइजीनिस्ट शैलेंद्र बर्तवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
कावड़ मेला प्रारंभ होने से आज तक 01 करोड़ 09 लाख 10 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पहुंचे हरिद्वार
अचानक हुई अम्मा की तबीयत खराब, हरिद्वार पुलिस बनी मददगार