
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह की पत्नी सूरज कुँवर शाह के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने मुनीकीरेती घाट, ऋषिकेश, टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, सांसद श्री तीरथ सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , विधायक श्री खजान दास सहित अन्य महानुभावों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना