हरिद्वार। हरकी पैड़ी की सुरक्षा में चोरों ने बड़ी सेंध लगाई है। देर रात चोरों ने एक मंदिर के दानपात्र से पैसे और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। वहीं, पुलिस की तत्परता से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देररात की है। जहां चोरों ने मौके देखकर हरकी पैड़ी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के दानपत्र और सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी कर लिया। वहीं, चोरी की यह पूरी वारादत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद से पुलिस ने चोरी की धरपकड़ के लिए आसपास के थाना और पुलिस चौकियों में इसकी सूचना दी थी। वहीं, पुलिस की तत्परता से चोर को हरिद्वार रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

More Stories
क्यूड़ी ग्राम पंचायत में नीता देवी बनीं प्रधान, 67 वोटों से दर्ज की जीत
सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज क्यूँजा में आयोजित हुए जनहितकारी कार्यक्रम
क्वांटम कॉलेज में झगडा करने वाले 04 आरोपी धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार