टिहरी। शुक्रवार सुबह टिपरी रोड पर मेहराब गांव के पास एक कार बेकाबू होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि, एक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बौराड़ी अस्पताल लाया गया है। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार टिपरी रोड पर मेहराब गांव के पास शुक्रवार सुबह एक कार बेकाबू होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रेस्क्यू कर इलाज के लिए बौराड़ी अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन व्यक्ति शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टिपरी रोड के पास वाहन बेकाबू होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में तेजपाल सिंह (36 वर्ष) निवासी खास पट्टी टिहरी और नरेंद्र राणा (30 वर्ष) निवासी घनसाली की मौके पर ही मौत को गई। जबकि, घायल दीपक को निवासी बौराड़ी को रेस्क्यू कर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। हालांकि, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए