
रायवाला। गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से रायवाला गाँव के पास तीन वन गुर्जर परिवारों के 22 लोग टापू में फँस गए। रायवाला पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने राफ्ट द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ये गुर्जर अपने मवेशियों के साथ उत्तरकाशी से हरिद्वार जा रहे थे, शनिवार रात्रि विश्राम को गंगा नदी के बीच रुक गए थे। दो दिन की बारिस के कारण वह हरिद्वार की ओर नही जा पाए और मंगलवार को सुबह अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से वह लोग टापू में फँस गए। उनके मवेसी व समान टापू में ही रह गए हैं। गंगा नदी का जलस्तर काम होने का इन्तजार किया जा रहा है।
पुलिस रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र पुजारी, उपनिरीक्षक रघुवीर कपरवान, कांस्टेबल राजीव कुमार, विनोद चौधरी, प्रवीण नेगी व एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक चन्दन सिंह भण्डारी, कांस्टेबल सुमित नेगी, सुरेन्द्र कुमार, सन्दीप, महेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, किशोर कुमार व अमित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए