हरिद्वार। आसमान से आफत बनकर बरस रही बारिश से गंगा नदी उफान पर है। हरिद्वार के भीमगोडा बैराज पर गंगा डेंजर लेवल पर बह रही है। खतरे के निशान पर बह रही गंगा से प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार गंगा के जलस्तर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों में सुरक्षा के मद्देनजर बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गंगा डेंजर लेवल पर बह रही है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल से नीचे आ जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए